रक्सौल के मनु कुमार ने आईबी (ईडी) में चयनित होकर नाम रौशन किया 

रक्सौल के मनु कुमार ने आईबी (ईडी) में चयनित होकर नाम रौशन किया 
Facebook WhatsApp

-क्षेत्र में खुशी की लहर,लगा बधाइयों का तांता

रक्सौल।  नगर परिषद क्षेत्र के नागा रोड वार्ड संख्या–11 निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं उनकी धर्मपत्नी रेणु देवी के पुत्र मनु कुमार ने भारत सरकार के अधीन गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित खुफिया विभाग की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। 

मनु कुमार का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी ) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफीसर  के पद के लिए हुआ है।जानकारी के अनुसार मनु कुमार ने वर्ष 2024 में आयोजित इस परीक्षा के फाइनल परिणाम में सफलता हासिल करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि मनु कुमार की प्रारंभिक शिक्षा रक्सौल में ही हुई है ।  दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई जीएसई कॉलेज, कानपुर से पूरी की। इसके बाद  उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए बीएचयू वाराणसी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है।

 

वर्तमान में मनु कुमार विद्युत विभाग, मुख्यालय पटना में कार्यरत हैं। उनकी सफलता पर पिता रामाशंकर प्रसाद कानू, माता रेणु देवी तथा भाई–बहनों के साथ पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। 

वहीं भारत विकास परिषद  रक्सौल शाखा के विनोद कुमार ( नारियल गद्दी) एवं रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि मनु कुमार की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा  है।

इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में अशोक कुमार, प्रो. गणेश नारायण सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, धर्मनाथ प्रसाद, प्रो. अनिल कुमार, दिनेश प्रसाद सहित अनेकों के नाम शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page