नाव पलटने की घटना में मछुआरे की मौत
मोतिहारी। मुफ्फसिल थाना के रूलही में नाव पलटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक शंकर सहनी रूलही गांव का निवासी बताया गया है।
घटना के बाबत बताया गया है कि स्थानीय नदी के मछली मारने के लिए वह नाव से निकला था, इस बीच नाव असंतुलित हो गई और पलट गई। जहां पानी काफी गहरा था और वह डूब गया।
बाद में स्थानीय लोगो की मदद से उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

