सिकरहना नदी से युवक का शव बरामद

सिकरहना नदी से युवक का शव बरामद
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया गांव से सटे पूरब सिकरहना नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया  है। घटना की जानकारी मिलते हीं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। जहां से स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते हीं पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बेलवतिया गांव निवासी बुल्ला सहनी के पुत्र छोटेलाल सहनी (30)के रूप में की गई है। बताया जाता है कि छोटेलाल की शादी करीब चार वर्ष पूर्व विजय सहनी की पुत्री से हुई थी। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार छोटेलाल अक्सर अपने ससुराल में हीं रहता था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के गले पर फंदे जैसा निशान देखा गया है,जिसको लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page