माहे रमजान में जामा मस्जिद में खत्म तरावीह की नमाज अदा करने को उमड़ी भीड़
सुगौली। बाजार स्थित जामा मस्जिद में बुधवार की रात खत्म तरावीह की नमाज अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने मस्जिद पहुंचकर इबादत में हिस्सा लिया। बताया जाता है कि कारी ज़ियाउल हक ने रमज़ान शुरू होने से एक दिन पहले ही तरावीह की नमाज की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने प्रतिदिन कुरआन शरीफ के दो पारे के साथ बीस रकअत तरावीह की नमाज पढ़ाई। लगातार पंद्रह दिनों तक कुरआन शरीफ की तिलावत के साथ तरावीह की नमाज अदा कराई गई और बुधवार की रात खत्म तरावीह संपन्न हुई।
तरावीह की नमाज के दौरान एक ग्यारह वर्षीय बच्चे की लगन और पाबंदी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। बताया जाता है कि वह बच्चा प्रतिदिन मस्जिद में सबसे आगे खड़ा होकर पूरी तन्मयता और ताकीद के साथ नमाज अदा करता रहा, जिसे देखकर नमाजियों ने उसकी सराहना की। और मस्जिद के इमाम कारी ज्याउल ने बच्चे को साइकिल दी। इस अवसर पर ज़ुकरुल्लाह, असगर आलम, मो. शहीद, अनवर मियां, मोहम्मद रिजवान, अकबर आलम सहित बड़ी संख्या में नमाजी उपस्थित रहे।

