नहर में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

नहर में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि।प्रखंड क्षेत्र के हसुआहां नहर के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, बताया जाता है कि युवक नहर में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही  लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया।मृतक की पहचान हसुआहां मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 निवासी विदेशी राउत के पुत्र रंजीव कुमार के रूप में की गई है, स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नहर में नहाने गया था, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी,घटना की जानकारी समाजसेवी संजीत कुमार ने दी। 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page