होली की खुशी मातम में बदली,पूर्वी चंपारण में डुबने से एक साथ छह बच्चो की हुई मौत
पूर्वी चंपारण। जिले गे केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवां गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह बच्चे की मौत हो गई। पोखर में डूबने से आसपास के घरो में रहने वाले छह बच्चों की मौत हो गई।इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार लोहरगांवां गांव के मलाहटोली वार्ड नंबर 4 के छह बच्चे दिन में अपने परिजनों को खेत में खाना देने के लिए नदी किनारे गए थे। खाना देने के बाद सभी बच्चे लोहरगांवा चंवर में बने तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक-एक कर सभी बच्चे डूब गए।

परिजनो के लंबे इंतजार के बाद जब बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो बच्चों की खोजबीन की गई। तलाशी के दौरान करने के बाद बच्चों के शव दिखाई पोखरनुमा गढ्ढे में दिखा।जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों में मनोज साहनी के दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री तथा रामलाल सहनी की तीन पोती एवं रावण सहनी कि एक पुत्री शामिल बताई जा रही है।एक साथ छह बच्चों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।घटना के बाद लोहरगांवा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृत बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और परिजन रो-रोकर बेसुध हो जा रहे हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। इस भीषण हादसे ने न केवल लोहरगांवा गांव बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।होली के पूर्व एक साथ छह मासूमों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा है।

