पीपराकोठी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़

पीपराकोठी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपराकोठी थाना की पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान पुलिस ने 6 लाख 59 हजार 485 रुपये नकद, शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री और पैकिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया है।दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के किशुनपुर वार्ड संख्या-05 में अवैध रूप से शराब का निर्माण और पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी सदर-2 जीतेश पांडेय ने किया। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान रंजय राय और संजय राय के घर से पैकिंग मशीन, बड़ी संख्या में पाउच, 26 लीटर स्पिरिट तथा दो वाहन जब्त किए। इसके अलावा 6.59 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद हुई, जिसे अवैध कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्पिरिट और मशीनों के जरिए शराब की पैकेजिंग कर उसे आसपास के क्षेत्रों में खपाया जाता था। जब्त किए गए वाहनों का उपयोग परिवहन में किया जाता था। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले की जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page