गोलू हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गोलू हत्याकांड का खुलासा,मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में पांच दिन पहले  गोलू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोमवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि  मामले में मुख्य आरोपी लखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या में  संलिप्तता  स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि घटना उस समय हुई, जब संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी गोलू को एक दोस्त के माध्यम से घर से बुलाकर हवाई अड्डा मैदान में ले जाया गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे लखदेव ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गोलू को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गोलू और लखदेव के बीच पुराना विवाद था। दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। घटना से एक दिन पहले मामला और बिगड़ गया। गोलू अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लखदेव को घेरकर जमकर पिटाई की थी। इतना ही नहीं, इस पिटाई का वीडियो भी बनाया गया, जिससे आरोपी बेहद अपमानित महसूस कर रहा था।

बदला लेने के लिए लखदेव ने योजना बनाई। उसने अपने एक नजदीकी के माध्यम से गोलू को बुलवाया और मौके का फायदा उठाते हुए चाकू से हमला कर दिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि गोलू की हत्या उसने अपमान का बदला लेने के इरादे से कर दिया। 

सदर डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page