साइबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला,चार जवान घायल

साइबर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला,चार जवान घायल
Facebook WhatsApp

पुलिस का कड़ा एक्शन 11 गिरफ्तार , सरपंच पत्नी ने कराया था हमला

मोतिहारी/हरसिद्धि । हरसिद्धि के दुदही गाए में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गिरफ्तार से दो आरोपी फरार हो गए। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कई थानों की पुलिस और भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है ।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि एक महिला जो सरपंच पत्नी है , के भड़काने पर उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी नीरज चौधरी और सिकंदर कुमार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दूदही गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर हरसिद्धि थाना पुलिस ने गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुड़ा लिया जो भागने में सफल रहे। एसपी द्वारा बताया गया है कि इस मामले में दो दर्जन लोग नामजद और लगभग 60 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त में झुना कुमार पिता वासुदेव सहनी , सुमन कुमार पिता जवाहरलाल साहनी , शिव शंकर साहनी पिता स्व रामचन्द्र सहनी , छठी कुमारी पिता सुरेश साहनी , अंतिमा कुमारी पिता तिगन सहनी , उमा देवी पति जवाहर साहनी , ललिता देवी पति परशुराम साहनी , राजनंदनी कुमारी पिता जवाहरलाल सहनी , सुनीता कुमारी पिता परशुराम साहनी,  अंशु कुमारी पति आलोक सहनी शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page