मिलावटी रंग गुलाल को लेकर कई दुकानों में छापेमारी
प्रशासनिक कारवाई से दुकानदारों में हड़कंप
मोतिहारी। होली पर्व से पहले शहर में मिलावटी रंगों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया है। प्रभारी एसडीएम अरुण कुमार और एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में बलुआ मीना बाजार, हेनरी बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों की रंग-गुलाल की दुकानों में सघन जांच की गई।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में रखे रंग और गुलाल के नमूनों की बारीकी से जांच की। यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया। गुप्त सूचना थी कि कुछ दुकानदार होली के मद्देनजर केमिकल युक्त मिलावटी रंग और गुलाल बेच रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
इससे पूर्व प्रशासनिक और पुलिस की टीम ने कई होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी करटे हुए कई अनियमितता उजागर किया। छापेमारी टीम में प्रभारी एसडीओ सदर अरुण कुमार, एएसपी हेमंत सिंह, सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

