छतौनी के एक आवासीय होटल में रेड,शराब पार्टी करते बड़े रसूखदार और सरकारी कर्मी गिरफ्तार
मोतीहारी। सदर अस्पताल के स्टाफ और कुछ व्यवसाई सहित आधे दर्जन लोग शराब पार्टी करते पुलिस के हत्थे चढ़ गए है । वाकया छतौनी थाना क्षेत्र के सिमरन होटल का है,जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वीआईपी शराब पार्टी के साथ वहां कोई बड़ी डील होने वाली है।
इसको लेकर आईपीएस हेमंत सिंह , एसडीएम सदर अरुण कुमार, डीसपी सदर 1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ। शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार लोगों से सदर एसडीओ अरूण कुमार व प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह पूछताछ किए है जिसके बाद उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
बताया गया है कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने शराब पार्टी करते सदर अस्पताल के कर्मी सहित बड़े कारोबारी और होटल संचालक को गिरफ्तार किया हैं। शहर के सिमरन होटल में चल रहा था शराब पार्टी।शराब की बोतल सहित कई समान बरामद किया गया है। जिसमें कैश भी शामिल है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वीआईपी शराब पार्टी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है और रुपए भी बरामद किए गए है। गिरफ्तार लोगों में सदर अस्पताल के कर्मी , सिमरन होटल के मालिक , सहित कई बड़े व्यवसाई शामिल थे।इस मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

