दिल्ली में 24 मार्च को आयोजित लेफ्ट की रैली में भाग लेंगे सैकड़ो कार्यकर्ता
मोतिहारी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमिटी की बैठक चांदमारी स्थित जिला कार्यालय में कामरेड राजमंगल प्रसाद के अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र एवं राज्य सचिव ललन चौधरी तथा शशिकांत राय के पर्यवेक्षण में हुई।
जिला मंत्री श्री मिश्रा वर्तमान राजनीति पर विस्तार से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसपर धनंजय पुरी,अशोक पाठक, बंकिम चंद्र दत्त, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, शमसुल हक अंसारी, उगम राम, निर्मला चांदनी, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद जमालुद्दीन, सुरेश सिंह, मोहम्मद आदाब अंसारी, बुनिलाल दास, ध्रुव त्रिवेदी, अनिल प्रसाद एव विपिन बिहारी दुबे सहित अन्य सदस्यों ने बहस के बाद प्रतिवेदन पारित किया।
इस अवसर पर बैठक 24 मार्च को दिल्ली रैली में सैकड़ों सदस्यों के भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व दिनांक 9 मार्च को मोतिहारी, सुगौली एवं में मेहसी में दिल्ली रैली की तैयारी को लेकर सभा करने का निर्णय लिया गया। जिसको पोलित ब्यूरो सदस्य ब्यूरो सदस्य कामरेड मरियम धवले,ललन चौधरी, राजमंगल प्रसाद एवं सत्येन्द्र कुमार मिश्र सहित अन्य नेतागण संबोधित करेंगे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक कामरेड रामाश्रय सिह ने दी।

