फोन करके घर से बुलाकर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

फोन करके घर से बुलाकर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

 सिकरहाना। जितना थाना क्षेत्र के जगीरहा में फोन करके घर से बुला कर धरदार हथियार से जानलेवा हमलावार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि घटना 25 फरवरी की है।  घटना के तीन दिन बाद पीड़ित प्रकाश बैठा के भाई पवन बैठा ने  भाई के हत्या का प्रयास व एससी/एसटी एक्ट के तहत दो  ग्रामीण युवकों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।

पवन ने आरोप लगाया था कि  25 फरवरी की रात्रि करीब आठ बजे छोटे भाई प्रकाश कुमार के मोबाईल न. 8227978114 पर गांव के ही सुल्तान मियां  अपने मोबाईल न. 8092852243 से फोन करके उसे बुलाया।  सुनियोजित साजिश के तहत पहले से घात लगाए बैठे सुल्तान मियां पिता शरीफ मियां,  खालिद अंसारी पिता ऐनुल्लाह अंसारी उसके भाई को जातिसूचक गाली देते हुए अपमानित करने लगा। भाई द्वारा विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर उसे अचेत कर दिया।

हमले के इस मामले को मोड़ देने की नीयत से उसे ले जाकर रेलवे ट्रैक के निकट रख दिया। जहां राहगीरों ने उठाकर घोड़ासहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने  बताया कि, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपियों जेल भेज दिया गया। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page