4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चिरैया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव स्थित नहर रोड में एक मोटरसाइकिल पर ले जा रहे लगभग साढ़े चार किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान नेपाल के मधेश प्रांत स्थित बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर वार्ड नंबर तीन निवासी दशरथ महतो कोइरी के पुत्र अवधेश कुमार कुशवाहा एवं राजू महतो कोईरी के पुत्र वीरा महतो कोईरी के रूप में हुई है।
बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लाखों रूपए आंकी गई है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में चिरैया थाना के सब इंस्पेक्टर उत्तम, गौतम कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान व अन्य शामिल थे।

