ईडी का अनिल अंबानी पर एक्शन, मुंबई का 3716 करोड़ रुपये का घर अटैच

ईडी का अनिल अंबानी पर एक्शन, मुंबई का 3716 करोड़ रुपये का घर अटैच
Facebook WhatsApp

मुंबई।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के कथित बैंक घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई के पाली हिल स्थित आवास ‘अबोड’ को अटैच कर लिया है।अटैच की गई प्रापर्टी की कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये है।

ईडी के अनुसार इससे पहले इस प्रॉपर्टी का 473.17 करोड़ रुपये का हिस्सा अटैच किया गया था। आज की गई नई कार्रवाई के साथ अनिल अंबानी की अब तक अटैच की गई प्रॉपर्टी की कुल कीमत 15,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबाआई) की एफआईआर के आधार पर भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 120-ब, 406 और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 13(2) के साथ 13(1)(ड) के तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरसीओएम), अनिल अंबानी और दूसरों के खिलाफ जांच शुरू की थी।

ईडी ने बताया कि आरसीओएम और उसकी ग्रुप कंपनियों ने लोन लिया था, जिसमें से कुल 40,185 करोड़ रुपये बकाया है। जांच में पता चला है कि दूसरी एसेट्स के अलावा, पाली हिल प्रॉपर्टी को ट्रस्ट में मिला दिया गया था, जो अनिल अंबानी के परिवार के सदस्यों का एक प्राइवेट फैमिली ट्रस्ट है। ईडी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि ऐसा लगे कि अनिल अंबानी इसमें शामिल नहीं हैं। फिलहाल मामले की छानबीन ईडी की टीम कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page