कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक
Facebook WhatsApp

ढाका। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय ढाका में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्तिगत चर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में हिम्मत सिंह पटेल गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो इमतेयाज अख्तर ने की। बैठक में चिरैया, पताही, ढाका एवं घोड़ासहन प्रखंडों के कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, विभिन्न कांग्रेस सेल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में सभी ने पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। हिम्मत सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश गलत दिशा में जा रहा है, जिससे देश और देशवासियों को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत संगठन के रूप में आगे आना होगा। उन्होंने ढाका, घोड़ासहन, चिरैया और पताही प्रखंडों के कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत रूप से संवाद भी किया। मौके पर जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, अभिजीत सिंह चौहान, डॉ. अफरोज आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page