रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में हुआ क्रैश,7 लोगो की हुई मौत

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में हुआ क्रैश,7 लोगो की हुई मौत
Facebook WhatsApp

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार सभी सात लोगों के मारे जाने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक में रेड बर्ड कंपनी के एयर एंबुलेंस C-9 90 के पायलट कप्तान विवेक विकास भगत, को-पायलट कैप्टन समरजीत सिंह, डॉक्टर विकास गुप्ता, मरीज संजय कुमार, अटेंडेंट अर्चना देवी (पत्नी), घुरू कुमार और पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल है।

दुर्घटनाग्रस्त एयर एम्बुलेंस लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार के नाम से आरक्षित किया गया था। उनके साथ उनकी पत्नी अर्चना देवी भी दिल्ली जा रही थी।

मरीज संजय कुमार को 16 फरवरी को देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लगभग 65% जली हुई अवस्था में देवकमल अस्पताल लाये गए थे और आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।मृतक संजय कुमार एक होटल के संचालक थे। सात दिन पूर्व बकोरिया स्थित उनके होटल में आग लग गई थी, जिसमें गर्दन के नीचे वे बुरी तरह जल गए थे।

बताया जा रहा है कि C-90 एयर एम्बुलेंस सोमवार की शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे के बाद उनका एटीएस से संपर्क टूट गया। वायरलेस सिग्नल से आखरी बार संपर्क शाम 7:30 बजे पालमू इलाके में हुआ था। जिसके बाद यह दर्दनाक विमान हादसा हो गया। घटना के वक्त एयर एम्बुलेंस में 7 लोग सवार थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच टीम एवं पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि घने जंगलो के बीच हुए इस हादसे के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी हुई।फिलहाल घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page