दरभंगा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या,आक्रोशितो ने की आगजनी और पुलिस पर पथराव

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या,आक्रोशितो ने की आगजनी और पुलिस पर  पथराव
Facebook WhatsApp

-तकनीकी अनुसंधान व साक्ष्यो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरभंगा। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित बेला में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची अपने दो सहेलियों के साथ पड़ोस के एक पोखर पर खेलने गई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और खून के धब्बे के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मासूम बच्ची का पड़ोसी है। घटना से आक्रोशित लोग आरोपी युवक को स्वयं सजा देना चाहते थे। इस कारण लोगों ने पुलिस पर पथराव और आगजनी की। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

बताया गया कि घटना की शिकार बच्ची अपने दो सहेलियों के साथ पड़ोस के तालाब के समीप खेल रही थी। इसी बीच आरोपी युवक विकास वहां पहुंचा और तीनों बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की। विकास की हरकत को देख दो बच्चियां तो भाग गईं, लेकिन तीसरी बच्ची को उसने पकड़ लिया। तब तक अंधेरा हो गया था। तीसरी बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसने उसकी हत्या कर दी।घटना को अंजाम देकर वह चुपचाप घर में छिप गया। इधर बच्ची के परिजन बच्ची को ढूंढने में लगे रहे। तालाब किनारे कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। बच्ची के परिजनों ने जब वहां जाकर देखा तो, उनके होश उड़ गए। परिजन दौड़कर घटना स्थल पर गए। बच्ची को उठाया, लेकिन बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। घटना स्थल पर ही काफी दर्दनाक दृश्य उत्पन्न हो गया। घटना की पूरी जानकारी पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।


पुलिस को घटना की जानकारी जैसे ही मिली। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के एसएसपी जगुन्नाथ जलारेड्डी भी घटना स्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पड़ोसी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। उसके कपड़े पर खून के निशान भी मिले।

आक्रोशित लोग आरोपी युवक को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे। परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने सुंदरपुर बेला मंडी के पास सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। एक ऑटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। पथराव के कारण पुलिस के जवान और अधिकारी चोटिल भी हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगाना पड़ा और लाठीचार्ज के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इधर गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक को स्पीडी ट्रायल के जरिये कठोर सजा दिलवाई जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page