एसपी ने किया पीपराकोठी थाने का औचक निरीक्षण

एसपी ने किया पीपराकोठी थाने का औचक निरीक्षण
Facebook WhatsApp


पीपराकोठी। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को पीपराकोठी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। एसपी ने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के केस डायरी, पंजी एवं लंबित मामलों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कांडों के निष्पादन में हो रही प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं आम नागरिकों से व्यवहार को लेकर संतोष जाहिर किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page