नितिन नबीन ने भाजपा मुख्यालय में संभाला कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

नितिन नबीन ने भाजपा मुख्यालय में संभाला कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अपने आधिकारिक दायित्वों का कार्यभार संभाला।इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत कर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।

इसके बाद भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। नितिन नबीन शाम चार बजे मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत महासचिव तरुण चुग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के कई मंत्रियों, दुष्यंत गौतम और कई वरिष्ठ नेताओं ने किया।

पटना से प्रस्थान करते समय मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने बिहार और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर इस पद तक पहुंचने का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page