पश्चिम चंपारण में अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा,चार की मौत

पश्चिम चंपारण में अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा,चार की मौत
Facebook WhatsApp

पश्चिम चंपारण। जिले के विशुनपुरवा (एनएच-727) में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बारातियों की भीड़ में जा घुसी।हादसा उस वक्त हुआ जब बाराती सहभोज के बाद घर लौटने की तैयारी में सड़क किनारे एकत्रित थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे लोगों पर चढ़ा दिया। देखते ही देखते क्षेत्र चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा।

दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कलेया, नेपाल निवासी हरिशंकर कुशवाहा (40), लौरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी दिनेश प्रसाद कुशवाहा (35), शिकारपुर थाना क्षेत्र के टेडकुईया निवासी राजेश महतो (30) शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और बारातियों की मदद से तुरंत लौरिया सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल परिसर में हंगामे की भी सूचना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page