समस्तीपुर में कुड़े के ढेर में मिला वीवीपैट की पर्चियां
समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थानान्तर्गत ग्राम-गुड़मा में कूड़े की ढेर से कुछ फटे हुए एवं कुछ बिना फटे हुए तथाकथित चुनाव संबंधी पर्चिया मिलने का मामला प्रकाश में आया है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थल का निरीक्षण किया गया। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में उक्त कुछ फटे हुए एवं बिना फटे हुए पर्चियों को विधिवत जब्त करवाया गया है। उक्त स्थल सरायरंजन विधानसभा स्थित प्रेषण केंद्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित है।
उक्त घटना के संदर्भ में सरायरंजन थाना में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक अनुसंधान करायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को निलंबित किया जा रहा है। यह सभी पर्चियां कमिश्निंग के दौरान की मॉक पोल से संबंधित है, अतः इसका चुनाव की शुचिता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

