48.76 ग्राम हेरोइन के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
र
बनकटवा। इंटेलिजेंस सेटअप से प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर, ई कंपनी बेलदारवामठ, 71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी व स्थानीय पुलिस अदापुर के संयुक्त करवाई मे थाना क्षेत्र के श्यामपुर गाँव के पास विशेष संयुक्त गश्त की गई, जो भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 383/6 से लगभग 4.5 किमी भारतीय क्षेत्र के अंदर है।
अभियान के दौरान गश्ती दल ने एक नेपाली नागरिक को दबोच लिया गया उक्त नेपाली नागरिक की पहचान
रोज मोहम्मद दीवान फकीर (24 वर्ष), पिता – नसरुल्लाह दीवान, निवासी – ग्राम फेटा गांव पालिका, वार्ड नं – 03, थाना – कलैया, जिला – बारा नेपाल के रूप मे किया गया।
जिसके पास से नशीला पदार्थ स्मैक (हेरोइन) जैसा प्रतीत होता है, 48.76 ग्राम और मोबाइल फोन एक के साथ गिरफ्तार किया गयाजब्त सामग्री को रक्सौल (भारत) से मटीयरवा नेपाल की ओर तस्करी किया जा रहा था। जब्त सामग्री को पकड़े गए व्यक्ति सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना अदापुर को सुपुर्द किया जा रहा है।जानकारी एसएसबी के अधिकारियो ने दी

