जिले के मॉडल स्कूलों में लैब की सुविधा का छात्र उठा रहे हैं लाभ 

जिले के मॉडल स्कूलों में लैब की सुविधा का छात्र उठा रहे हैं लाभ 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला प्रशासन ने मॉडल स्कूलों मैं हुए बदलाव की जानकारी उपलब्ध कराई है। जाहिर है बिहार सरकार की ओर से प्रखंडों में स्थापित मॉडल स्कूलों की जब से स्थापना कराई गई है, तब से विद्यालय में हर गतिविधि में उत्कृष्टता नजर आ रही है।

एक समय था, जब विद्यालयों में बच्चे लैब के बारे में जानते तक भी नहीं थे। अलबत्ता आज विद्यालय में लैब की इतनी सुंदर व्यवस्था कराई गई है, जहां बच्चे बैठकर अच्छे से उसका उपयोग कर रहे हैं। हर चीजों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, काफी रुचि ले रहे हैं। जिससे पठन-पाठन में भी उत्कृष्टता आ रही है।

यहां बानगी के तौर पर पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखंड के सुदूर देहात में अवस्थित श्री महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) सेमरा की बताई गई है, जहां विद्यालय में उत्कृष्ट प्रयोगशाला की व्यवस्था है। बच्चे इसका उपयोग कर रहे हैं और प्रयोग की विधि से चीजों को आसानी से समझ पा रहे हैं। यहां के प्राचार्य  नरेंद्र चौधरी के द्वारा बताया गया कि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बच्चों के लिए हर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था कराई गई है। बच्चे काफी उत्साहित हैं और हर एक गतिविधि में भाग ले रहे हैं। बहरहाल अब देखना  होगा कि इस बदलाव के बाद सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र आने वाले दिनों में कितना लाभ उठा पाते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page