असम के नलबाड़ी में छह करोड़ की चोरी की दवाएं बरामद

असम के नलबाड़ी में छह करोड़ की चोरी की दवाएं बरामद
Facebook WhatsApp

नलबाड़ी। असम के नलबाड़ी जिले में करीब छह करोड़ रुपये की चोरी की दवाएं बरामद की गई हैं। ये दवाएं गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित एक गोदाम से चोरी हुई थीं। पुलिस ने नलबाड़ी जिले के बालिकरिया इलाके में निवारण बर्मन नामक व्यक्ति के घर से दवाओं को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को गुवाहाटी के सरुसजाई स्थित एक गोदाम से दवाओं की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद संबंधित दवा कंपनी के एक अधिकारी ने वशिष्ठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान चोरी की दवाओं का पता नलबाड़ी जिले के बालिकरिया स्थित निवारण बर्मन के आवास पर चला, जहां से उन्हें बरामद किया गया।बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ बताई गई है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और संभावित गिरफ्तारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page