श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती पर कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की हैं। शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 25 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता पटना में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि श्रीबाबू ने जमींदारी उन्मूलन, सामाजिक न्याय और औद्योगिक क्रांति के जरिये आधुनिक बिहार की नींव रखी। संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीबाबू ने देवघर मंदिर का दरवाजा दलितों के लिए खोलकर सामाजिक न्याय की ऐसी क्रांति पैदा की जिसने समतामूलक समाज के निर्माण का रास्ता खोल दिया।

डा सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं 20 से अधिक जिलों का दौरा कर लोगों को समारोह का न्यौता दिया है।पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन अजय कुमार पासवान, मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, बरकत खान, शरवत जहां फातिमा, पंकज यादव, डॉ विनीता भगत, नदीम अंसारी, धर्मवीर शुक्ल, अमित कुमार , सामंत प्रधान, निधि पांडेय समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page