मोतिहारी में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार,दुर्गा पूजा में कर रहा था ड्यूटी

मोतिहारी में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार,दुर्गा पूजा में कर रहा था ड्यूटी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर दुर्गा पूजा में ड्यूटी कर रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपित खाकी वर्दी पहनकर शहर के विभिन्न इलाकों में खुद को पुलिसकर्मी बताता था और वर्दी का धौंस दिखाकर लोगों से पैसे की ठगी करता था।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके अगरवा कब्रिस्तान के पास स्थित उसके किराये के मकान की तलाशी ली।जहां से कई तरह की वर्दियां और पुलिसकर्मी के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठीकहां भवानीपुर गांव निवासी मनोज राउत (42) के रूप में हुई है।

वह वर्तमान में अगरवा कब्रिस्तान के पास किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपित खाकी वर्दी पहनकर शहर में अलग-अलग जगहों पर लोगों को निशाना बनाता था। पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाकर उनसे पैसे ऐंठने का भी आरोप है।

पुलिस ने इसके किराये के मकान से वर्दी, बिहार पुलिस लिखा हुआ शोल्डर बैच, फाइवर का डंडा, आधार कार्ड, खाकी रंग का बेल्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, पैनकार्ड, टोपी, फीता सहित अन्य सामान बरामद किया है।जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान फर्जी सिपाही ने बताया कि पुलिस के रूप में ड्यूटी कर सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाकर व वर्दी का धौंस दिखाकर पिछले छह माह से ठगी कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बाजार से वर्दी खरीदने की बात कही है।

मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी टीम में दारोगा जयनारायण राम, बीएच हनुमंत और पुलिस जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page