प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमी ने प्रेमिका को कोलकाता के रेड लाइट में बेचा, 48 घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
-प्रेमी गिरफ्तार,घटना ने शामिल तीन दोस्तों की तलाश
-शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ मिलकर 2 लाख 32 हजार में किया था बिक्री
मोतिहारी। केसरिया थाना क्षेत्र के एक युवती को उसके आशिक ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए कोलकाता के रेड लाइट एरिया में 2 लाख 32 हजार में बेंच दिया।
पीड़ित युवती ने मौका देख अपने मां को कॉल कर उसे बचा लेने की गुहार लगाई। इस बीच युवती की मां ने केसरिया थाने में जाकर लिखित शिकायत करते हुए बेटी को सुरक्षित बरामद करने का अनुरोध किया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर केसरिया पुलिस ने कोलकाता के पंजीपारा थाना क्षेत्र से युवती का सकुशल रेस्क्यू कर लिया। वही प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के बाबत बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर पट्टी गांव निवासी राहुल कुमार का संबंध युवती के घर के पास ही था, जहां उसका आना जाना था। इस बीच उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और तीन अन्य दोस्तों के साथ उसे रेलवे स्टेशन पर बुला कर कोलकाता के लिए रवाना हो गया और वही रेड लाइट एरिया में बेच दिया।
घटना को लेकर 8 अक्टूबर को केसरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था। 48 घंटे के अंदर पुलिस ने सुरक्षित तरीके से लड़की का रेस्क्यू करते हुए कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। युवती का मेडिकल और न्यायालय में बयान करने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
पुलिस इस मामले में रोहित के तीन अन्य दोस्तों को ढूंढ रही है और उनके विरुद्ध सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम में डीएसपी चकिया संतोष कुमार , सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,केसरिया थाना अध्यक्ष राहुल कुमार , अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू , सब इंस्पेक्टर मनीष ठाकुर , सिपाही सोनू कुमार पांडेय , सुनीता कुमारी शामिल थे।

