महासप्तमी पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन

महासप्तमी पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन
Facebook WhatsApp

राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जगदेव पथ स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति (मून क्लब), बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भद्र काली मंदिर तथा बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

मां दुर्गा के दर्शन के दौरान नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित पूजा समितियों के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page