सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मधुबन। चोरी के आरोपी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सोशल मीडिया पर वीडियो प्राप्त हुआ था, जो भेलवा बाजार का निकला।

जांच में खुलासा हुआ कि दुकान में चोरी करते पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस को सौंपने से पहले कुछ लोगों ने मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

बता दें कि भेलवा बाजार में शटर काटकर चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। इससे पहले दुकानदारों ने छह लड़कों को चोरी करते दबोचा था, जिनमें चार नाबालिग थे।

रामबाबू पटेल सहित अन्य दुकानों से नकदी चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में दिखे भेलवा निवासी जयकिशोर झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page