बीस साल से बिहार में एनडीए सरकार तब रोजगार क्यो नही दी?:प्रियंका गांधी
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आज बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि यहां के लोग पलायन का दर्द झेल रहे हैं। लहलहाते खेत को छोड़कर जाना पड़ रहा है। आज महंगाई और टैक्स इतनी है,कि लोगो का जीना मुहाल है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले संपत्ति देश की थी, जिससे रोजगार मिल रहा था,लेकिन मोदी सरकार ने सभी को उद्योग अपने दो दोस्तों को दे रखा है। पूरा निजीकरण कर दिया, सब काम ठेकेदारी पर हो रहा है।
प्रियंका ने कहा कि 20 साल सरकार चलाने के बाद भी सरकार कह रही है कि डेढ़ करोड़ रोजगार देंगे। 20 साल में क्यों नहीं दिया? बड़े बड़े वादे कर रहे थे। छोटे-छोटे व्यवसाय को खत्म कर दिया है। कुछ नहीं बचा है, इनके हाथों में जो आपका था, वह अपने दोस्त को बेच दिया है।
उन्होंने कहा कि जनता का दिल घबराता है। सोचते हैं कि दवा कहां मिलेगी? बच्चों की देखभाल कैसे होगा? बिहार में महिला की स्थिति खराब है। महिलाओं के लिए बाते बहुत करते है,सच यह है,कि महिलाओ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
मोदी कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार चलाएंगे। आपकी कोई सुनवाई नहीं है, आपके सीएम की भी सुनवाई नहीं है। सब कुछ केंद्र के भरोसे चल रहा है। कौड़ियों के भाव आपकी जमीन बेची जा रही है।
प्रियंका ने जनता से कहा कि इस स्थिति से निकलने के लिए आपको बदलाव लाना पड़ेगा। यहां पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उद्योग लगवाएं, आइआइटी आइएमएम बनवाएं। हम अतीत में नहीं जाना चाहते हैं। राहुल गांधी जाति जनगणना, सामाजिक न्याय की बात क्यों करते हैं, क्योंकि वो समाज में सभी का विकास करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि आपको बिहार को ठीक करना है। ऐसे नेताओं के चक्कर में नहीं पड़ना है, जो अपने चेहरे को चमकाएं। अब चुनाव हो रहा है, तो कह रहे हैं दस हजार लो। इसका क्या मतलब है? आप से लाभ लेने के लिए यह सभी स्कीम है। चुनाव खत्म होते ही सब खत्म हो जा जाएगा। आप रुपये ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर डालो।
प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों को अच्छी तरह से समझ लो, मैं भी महिला हूं। आप मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो, जो आपके लिए नहीं करता है, उसे निकाल कर बाहर कर दो। सावधानी से काम करो चुनाव का समय है, नेता आएंगे और झूठे वादे कर चले जाएंगे।आप ठगी रह जाओगी।इसलिए सोच समझतर वोट करना। कांग्रेस हमेशा सबका सम्मान किया है,और आगे भी करती रहेगी।

