जेपी के विचारों को नीति और व्यवहार में उतारने वाले सिर्फ नीतीश कुमार: उमेश सिंह कुशवाहा

जेपी के विचारों को नीति और व्यवहार में उतारने वाले सिर्फ नीतीश कुमार: उमेश सिंह कुशवाहा
Facebook WhatsApp

पटना। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन अन्याय, शोषण और तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहा है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आपातकाल के दौर तक उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष किया। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने देश की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति में जयप्रकाश नारायण का नाम लेने वाले नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन उनके विचारों और आदर्शों को शासन की नीतियों के माध्यम से धरातल पर उतारने का काम सिर्फ नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने जेपी के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान को अपनी राजनीति के केंद्र में रखा है। उनके नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास और समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर काम किया गया है।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जेपी की जयंती उनके विचारों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है। हमें उनके संघर्ष, त्याग और लोकतंत्र के प्रति अटूट निष्ठा से प्रेरणा लेते हुए उनके मूल्यों को अपने आचरण और सार्वजनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। यही लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, पूर्व विधायक विक्रम कुँवर, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, शिवनंदन सिंह, जेपी सेनानी अशोक भगत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page