क्रेटा कार से विदेशी शराब की खेप जब्त

क्रेटा कार से विदेशी शराब की खेप जब्त
Facebook WhatsApp

डुमरियाघाट। स्थानीय पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। बताते है कि डुमरियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पहल चौक चेकपोस्ट एवं महल चिमनी के बीच पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में अंग्रेजी शराब लदी एक उजले रंग की क्रेटा कार को जब्त किया है।

इस संबंध में डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि जब्त क्रेटा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल नम्बर की  है। जब्त कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे  कुल 72 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

इसमें कुल 3,468 पीस शराब बताई गई है, जिसकी कुल मात्रा 622.080 लीटर है। इस मामले में पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर आगे की  कार्रवाई की जा रही है। वही शराब बरामदगी के संबंध में शराब कारोबारियों की पहचान के लिये पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page