नेपाल के बूढ़ीगंडकी नदी में बाढ़ का कहर: 6 पुल बहे, कम से कम 10 लोग लापता; 35 घर भी बहे

नेपाल के बूढ़ीगंडकी नदी में बाढ़ का कहर: 6 पुल बहे, कम से कम 10 लोग लापता; 35 घर भी बहे
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल में बूढ़ीगंडकी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ में छह पुल बह गए हैं, जबकि कम से कम 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोरखा जिले के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी नेत्रप्रसाद शर्मा के अनुसार, बाढ़ में दो मोटर पुल और चार झूला पुल बह गए हैं।उन्होंने बताया कि आरुघाट और धादिंग के त्रिपुरासुंदरी को जोड़ने वाला तथा आरुघाट के सोती और मान्बु को जोड़ने वाला पक्का पुल बाढ़ में बह गया है।

इसके अलावा, धार्चे गाउँपालिका के वार्ड नंबर 1 और 3 को जोड़ने वाला बेली ब्रिज भी बह गया है। इसी तरह माछीखोला और केरौंजा को जोड़ने वाला झूला पुल, चुमनुब्री के ठाडो भर्याङ और जगत को जोड़ने वाला पुल तथा सिर्दिबास के घट्टेखोला और फिलिम को जोड़ने वाला झूला पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए हैं।बाढ़ ने चुमनुब्री गाउँपालिका के पैयुं और बगर क्षेत्रों में करीब 35 घरों को भी बहा दिया है। इसके अलावा जगत, सल्लेरी, दोभान और घट्टेखोला गांवों में भी भारी नुकसान हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page