भाजपा ने उप्र से राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

भाजपा ने उप्र से राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग ने सोमवार को इन आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। जिन आठ नेताओं को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है उनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

धर्मपाल सिंह अभी उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री हैं। प्रकाश पाल को हाल ही में भाजपा ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। प्रियंका सिंह रावत बाराबांकी से सांसद रह चुकी हैं और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं। राधाकांत ओझा हाई कोर्ट के अधिवक्ता हैं।

विद्यासागर सोनकर एससी समाज से है। एक बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से जारी है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page