फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को राज्य सरकार देगी ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को राज्य सरकार देगी ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’
Facebook WhatsApp

फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने में स्मिथ ने निभायी थी अहम भूमिका

अहमदाबाद। फ्लाईदुबई एफजेड1073 (बोइंग 737 मैक्स 8) में 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले विमान के कैप्टन स्मित मच्छर और भारत के निवासी को गुजरात सरकार ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ से सम्मानित करेगी।गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारतीय कैप्टन मच्छर के साहस की सराहना करते हुए यह घोषणा की है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या एफजेड1073 (बोइंग 737 मैक्स 8) में 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। यात्रा के दौरान ओमान के सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मिथ मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैप्टन मच्छर के साहस और जज्बे की सराहना करते हुए घोषणा की है कि प्रदेश सरकार उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ से सम्मानित करेगी।

मुख्यमंत्री पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आसमान में कैप्टन स्मित मच्छर द्वारा दिखाया गया अदम्य साहस और शौर्य असाधारण है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया। उन्होंने एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की और 174 यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन मच्छर भारतीय हैं और उनकी रगों में गुजराती रक्त बहता है, जिस पर गुजरात और पूरा देश गर्व करता है। उन्होंने कैप्टन मच्छर के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।

विमान में मौजूद अन्य प्रशिक्षित पायलटों ने स्थिति संभाली और विमान को सऊदी अरब के तबूक में आपातस्थिति में उतारा गया।

आपात लैंडिंग के बाद कैप्टन स्मित मच्छर को तबूक के अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उनका उपचार जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने भी की सराहना

कैप्टन मच्छार के साहस की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की है। नेतन्याहू ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने संघर्ष किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने में मदद की। उन्होंने कैप्टन मच्छर को सच्चा नायक बताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।प्रधानमंत्री मोदी ने भी कैप्टन मच्छर की बहादुरी की सराहना की है।

गुजरात की धरती से जुड़ा परिवार

कैप्टन स्मित मच्छर का परिवार मूल रूप से गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वधवन से जुड़ा बताया जाता है, जबकि उनका परिवार लंबे समय से मुंबई में रह रहा है। वे एक अनुभवी कमर्शियल पायलट हैं और रिपोर्टों के अनुसार बोइंग 737 परिवार के विमानों पर हजारों घंटे की उड़ान का अनुभव रखते हैं।

आसमान में कुछ ही पलों में पैदा हुए इस गंभीर संकट के बीच कैप्टन स्मित मच्छर के फैसलों और साहस ने 174 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब गुजरात सरकार उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ से सम्मानित कर उनके योगदान को सम्मान देने जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page