बीरगंज में लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण

बीरगंज में लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण
Facebook WhatsApp

रक्सौल। नेपाल लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मिलेनियम और लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड के आयोजन में मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन  के 1 करोड़ 40 लाख रुपये नेपाली  के आर्थिक सहयोग से बीरगंज के लक्ष्मणवा–नौतन में निर्मित उक्त भवन का बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बीच उद्घाटन एवं हस्तांतरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन संजय खेतान ने  उद्घाटन किया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मिलेनियम के अध्यक्ष लायन वीरेंद्र साह और लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड की अध्यक्ष  खुश्बू अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम में पर्सा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्णा थापा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम बिहारी पांडेय, मानव सेवा आश्रम के संस्थापक रामजी अधिकारी, मानव सेवा आश्रम बीरगंज के अभिभावक परिवार का संयोजक हरि गौतम, हेटौडा से आए हुए अंकिता सुमार्गी, अरुण सुमार्गी, बसन्त, बलिराम भट्ट, पीडीजी लायन डी.एन. अग्रवाल,  लायन डॉ. आर.पी. खेतान, कैबिनेट सचिव  बासु तिमिल्सिना, कैबिनेट कोषाध्यक्ष  रामेश्वर गुप्ता, गणेश लाठ,  प्रकाश थारू, एरिया चीफ  सुनील गुप्ता तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल , डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन  बिमल सर्राफ सहित अन्य की सहभागिता रही।

आयोजकों के अनुसार, नवनिर्मित भवन आश्रम में रह रहे असहाय तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले लोगों को व्यवस्थित आवास एवं सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग करेगा। कार्यक्रम का संचालन मानव सेवा आश्रम के देवेश मानव ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page