कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक करें मजबूतः जितेंद्र कुमार
जिला कांग्रेस कमेटी संगठन जिला गोविंदगंज की ओर से कांग्रेसजनों की बैठक
मोतिहारी। गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में ई. शशि भूषण राय, उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी, संगठन जिला गोविन्दगंज की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संगठन के संबंध में विशेष बैठक हुई।
इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और व्यवस्थित करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष-सह- प्रभारी जितेन्द्र कुमार की उपस्थित थे।
उन्होने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद पार्टी के ढ़ांचे को प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। उन्होने स्पष्ट रूप से कहां कि केवल पदो को भरना ही नही बल्कि, जमीनीस्तर पर समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओ को जिम्मेवारी सौंपना है। जनसम्पर्क कर आम जनता और पार्टी के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और घर-घर तक पहुंचाना है।
साथ ही उन्होने सभी प्रखंड अध्यक्षो को मंडल का गठन कर जिला स्तरीय मासिक बैठक के पूर्व प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ को संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्ण योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, राज कुमार अंजूमन, अमित कुमार, दिग्विजय सिंह, मो. कलिम अख्तर, ऋषि सिंह, रमेश कुमार, आबिद हुसैन, मोख्तार आलम, मदन मोहन सिंह, कन्दन कुमार तिवारी, शैलेश्वर तिवारी, मदन सहनी, राज कुमार यादव, नन्दन कुमार चौबे, विश्वनाथ कुमार धश्रीवास्तव, मो. खलीलुर्ररहमान खां, महेन्द्र पाठक, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, श्री रविन्द्र नाथ तिवारी, पप्पू रंजन मिश्र, शशिभूषण कुमार, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, चन्देश्वर प्रसाद, सुरेश राम, मो. नेयाज अहमद खां, मदन प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

