1501 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा सुगांव

1501 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा सुगांव
Facebook WhatsApp

-गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े के साथ निकली जल यात्रा, 

सुगौली। प्रखंड क्षेत्र के सुगांव स्थित मठ परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में 1501 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में विद्वान आचार्य ने जजमान से विधिवत पूजा-अर्चना कराई।

गाजे-बाजे, हाथी और घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा था। वहीं राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों पर नवयुवकों ने उत्साह के साथ रंग जमाया। जल यात्रा पूजा परिसर से निकलकर पूरे सुगांव गांव का भ्रमण करते हुए मुख्य पथ के रास्ते सुगांव मन घाट पहुंची।

घाट पर कुंवारी कन्याओं ने कलश रखे, जहां विद्वान आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद नदी से पवित्र जल भरकर कन्याएं कलश लेकर पुनः पूजा परिसर पहुंचीं। यहां धार्मिक अनुष्ठान के बीच कलश स्थापित किया गया।कथा वाचक श्री श्री 108 श्यामनन्दन दास ने बताया कि मठ परिसर सुगांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन एक सप्ताह तक किया जाएगा।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस दौरान खाद-बीज भंडार के प्रोपराइटर शैलेश कुमार कुशवाहा द्वारा कन्याओं के लिए फल, खीर, पूरी सहित फराहार की व्यवस्था की गई।

मौके पर आयोजक मदन गोपाल ठाकुर, अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, रुद्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. नितेश हिंदू, आशुतोष आनंद, उपाध्यक्ष उदित ठाकुर, मठाधीश बाबा ओमप्रकाश दास, उपकोषाध्यक्ष उमेश बाबा, अभिनव अभिषेक, मनप्रीत ठाकुर, अंकुश ठाकुर, धन्नू ठाकुर, बसंत ठाकुर, सूरज ठाकुर, रजनीश ठाकुर, बजरंगी ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, विवेक ठाकुर, बंधु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page