रामगढ़वा से चोरी हुई ट्रेक्टर पश्चिमी चंपारण से बरामद, तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। रामगढ़वा में अमरेश कुमार के दुकान के आगे से चोरी हुई स्वराज ट्रैक्टर और टेलर को पुलिस ने बेतिया के गम्हरिया से बरामद कर लिया है। उक्त ट्रैक्टर और टेलर को गम्हरिया में शिवजी महतो के घर के नजदीक से पुलिस ने बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें पश्चिम चंपारण के बरियारवा चौतरवा का छट्ठू चौधरी , राजकुमार और रामनगर के इनारबरवा के अजय कुमार शामिल है।
बताते है कि अमरेश की टाइल्स मार्बल दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर और टेलर की चोरी की गई थी। जिसके जांच उपरांत तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए डीएसपी रक्सौल के नेतृत्व में पुलिस ने यह कारवाई की और ट्रैक्टर ट्रेलर को बरामद करते हुए चोरी में संलिप्त आरोपितो को गिरफ्तार किया।

