नेपाल बाढ़ त्रासदी: सीएम सम्राट चौधरी ने किया वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश

नेपाल बाढ़ त्रासदी: सीएम सम्राट चौधरी ने किया वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश
Facebook WhatsApp

बगहा। नेपाल में आई भीषण बाढ के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को नेपाल सटे जिलो का हवाई सर्वेक्षण किया। इस क्रम में वे वाल्मीकिनगर भी पहुंचे और गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लेते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और संभावित प्रभावों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी व मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे।

बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव और प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि फिलहाल बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना टल गई है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

इसके बावजूद नेपाल में आई भीषण आपदा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी में स्थिति का जायजा लिया गया है। संभावित प्रभावों, एहतियाती उपायों, सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई है। संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा, राहत और हर संभव सहायता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जिस तरह की आपदा आई है, वह चिंता का विषय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी नेपाल में राहत एवं मदद समेत पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page