मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलनः भारत सिंगापुर ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर की चर्चा

मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलनः भारत सिंगापुर ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर की चर्चा
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर के बीच गुरुवार को मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। यह चौथा सम्मेलन सिंगापुर में आयोजित किया गया था।

डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, हमें सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान पर हमने भारत-सिंगापुर संबंधों के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति पर चर्चा की। इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में उनके विचारों को मैं बहुत महत्व देता हूं। हमारी बातचीत में उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, कनेक्टिविटी, डिजिटल, फिनटेक, स्किलिंग, ग्रीन इकोनॉमी और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में गहरे संबंधों पर आधारित थी। उन्होंने सकारात्मक बातचीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, उप मुख्यमंत्री गान किम योंग, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं गृह मामलों के समन्वय मंत्री के.षणमुगम, विदेश मंत्री विवियन बाला और डिजिटल विकास एवं सूचना मंत्री के साथ-साथ परिवहन मंत्री जेफ्री सियाव भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन की पहली (सितंबर 2022) और तीसरी बैठक (अगस्त 2025) नई दिल्ली में जबकि दूसरी बैठक (अगस्त 2024) सिंगापुर में आयोजित की गई थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page