बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में वीआईपी कल्चर छोड़ आम श्रद्धालु की तरह किया जलाभिषेक

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में वीआईपी कल्चर छोड़ आम श्रद्धालु की तरह किया जलाभिषेक
Facebook WhatsApp

पटना/सारण। सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार सुबह सात बजे बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।उन्होंने अर्घ्य प्रणाली वाटर चैनल सिस्टम का पालन करते हुए प्रदेश व राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीजीपी का आम नागरिक की तरह सामान्य व्यवस्था से जल अर्पित करना एक अत्यंत अनुकरणीय संदेश देता है। वीआईपी कल्चर त्यागकर अर्घ्य प्रणाली अपनाना न केवल प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाता है, बल्कि सुरक्षा बलों के लिए भी कानून-व्यवस्था संभालना सुगम बनाता है।

इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने डीजीपी को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बाबा का विशेष प्रसाद व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा स्नेहा, हरिहरनाथ थाना प्रभारी विकास पाण्डेय व सोनपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी तैनात रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page