केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कपिलवस्तु में किया विपश्यना पार्क एवं लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कपिलवस्तु में किया विपश्यना पार्क एवं लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण
Facebook WhatsApp

-सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में 349.96 लाख रुपये की लागत से किया गया निर्मित

सिद्धार्थनगर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार काे उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक बुद्ध विपश्यना केंद्र, कपिलवस्तु (पिपरहवा) में 349.96 लाख रुपये की कुल लागत से नवविकसित ‘विपश्यना पार्क एवं लाइट एंड साउंड शो’ का औपचारिक लोकार्पण किया।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कपिलवस्तु के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को संजोने के साथ-साथ यहाँ वैश्विक पर्यटन को नई दिशा देना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और विपश्यना के अमर संदेशों से जोड़ना है।

लोकार्पण समारोह के क्रम में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ डिजिटल चलचित्र और अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, त्याग और उनके विचारों पर आधारित भव्य प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह, कपिलवस्तु के क्षेत्रीय विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान तथा भाजपा नेत्री पूजा पाल मौजूद रहीं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page