दिल्ली में पुलिस-अपराधी मुठभेड़ में बिहार के 3 समेत चार अपराधी हुए ढेर

दिल्ली में पुलिस-अपराधी मुठभेड़ में बिहार के 3 समेत चार अपराधी हुए ढेर
Facebook WhatsApp

नईदिल्ली। बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात रोहिणी इलाके में एक बड़े ऑपरेशन अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए। मरने वालों में कुख्यात गैंग सरगना रंजन पाठक भी शामिल है, जिस पर हत्या, रंगदारी और लूट जैसे कई गंभीर मामलों में आरोप थे। मिली जानकारी के अनुसार रंजन पाठक सिग्मा एंड कंपनी के नाम से गैंग चलाता था। इस गैंग ने बिहार के सीतामढ़ी और आपसपास के इलाकों में 5 हाइप्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दिया था।हाल में ही पुलिस की तरफ से रंजन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2:20 बजे रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से पंसाली चौक के बीच इस गैंग की मौजूदगी की सूचना मिली थी,सूचना के बाद जैसे ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की,तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाश मौके पर ढेर हो गए।


मुठभेड़ के बाद सभी को डॉ. भीमराव अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल, रोहिणी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है।मारे गए अपराधियों की पहचान
रंजन पाठक (25 वर्ष) पिता मनोज पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार,बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश सहनी (25 वर्ष) पिता सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बाजपट्टी, जिला सीतामढ़ी,मनीष पाठक (33 वर्ष)पिता अरविंद पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी,अमन ठाकुर (21 वर्ष)पिता संजीव ठाकुर, निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, रंजन पाठक गैंग लंबे समय से बिहार में सक्रिय था और हाल के दिनो में पुलिस दबिश के बाद दिल्ली में छिपा हुआ था।इधर बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पूरी घटना के बाद कहा है,कि यह गैंग बिहार में चुनाव के दौरान किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।पुलिस ने इन कुख्यातो के पास से घातक हथियार बरामद किये है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page