बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं से लिया विस्तृत फीडबैक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं से लिया विस्तृत फीडबैक
Facebook WhatsApp

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास, 7 सर्कुलर रोड पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रविवार काे महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी गतिविधियों, संगठनात्मक तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियान की विस्तृत समीक्षा की एवं फीडबैक लिया।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने सभी नेताओं से क्रमवार विस्तृत चर्चा की और प्रत्येक नेता से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान, संगठन की सक्रियता, विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रमों, मतदाताओं के रुझान तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो रहे जनसमर्थन की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक को भी गंभीरता से सुना तथा चुनाव अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चल रहे चुनाव प्रचार की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी नेताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र में किए जा रहे चुनाव प्रचार, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच मिल रहे सकारात्मक समर्थन की जानकारी नीतीश कुमार के साथ विस्तार से साझा की। सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन हासिल हो रहा है और चुनाव में उन्हें रिकाॅर्ड मतों से जीत मिलेगी।

बैठक के दौरान चुनावी रणनीति को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी दिनों में प्रचार अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने, समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयासों के माध्यम से चुनाव अभियान को नई गति देने पर विशेष जोर दिया।नीतीश कुमार ने सभी नेताओं को दिशा-निदेश देते हुये कहा कि वे चुनाव प्रचार के अंतिम क्षण तक एवं ईवीएम सील होने तक पूरी सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक मतदाता तक एनडीए सरकार की विकसोन्मुखी सोच, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के संकल्प को पहुंचाएं।

बैठक में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चाैधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चाैधरी, मंत्री जमा खान, मंत्री सुनील कुमार, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता ललन सर्राफ, विधायक सह बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जदयू से प्रभारी अरुण मांझी तथा मो. इरशाद अली आजाद उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page