तेज प्रताप को जेल भेजने पर भड़के तेजस्‍वी यादव, सम्राट सरकार को द‍िया अल्‍टीमेटम

तेज प्रताप को जेल भेजने पर भड़के तेजस्‍वी यादव, सम्राट सरकार को द‍िया अल्‍टीमेटम
Facebook WhatsApp

पटना। लंबे समय बाद विदेश दौरे से रविवार को पटना लौटे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने छात्र आंदोलन, पेपर लीक, अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।सीएम के लिए भी कई तीखे शब्‍द कहे।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार युवाओं को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो विपक्ष बड़ा आंदोलन करेगा।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्र कई दिनों से अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

दिल्ली में छात्रों की मांगों पर सहमति बन चुकी है और आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला किया गया है, लेकिन बिहार में इसके विपरीत छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हजारों छात्र-छात्राओं पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। उनका आरोप था कि सिवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग हुई, जिसमें तीन छात्र घायल हुए।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और सरकार को पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए।पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में बिहार में जितनी भी बड़ी परीक्षाएं हुईं, लगभग सभी के प्रश्नपत्र लीक हुए।

उन्होंने कहा, ‘यह सरकार ही लीक है। जब तक सब लोग एकजुट होकर इस सरकार को नहीं हटाएंगे, तब तक यह सिलसिला नहीं रुकेगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्हें न तो अपने चेहरे पर और न ही अपने काम के आधार पर जनादेश मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर कई मुकदमे दर्ज हैं, वही सत्ता चला रहे हैं और पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि पुलिस को भी राजनीतिक दबाव में काम करना पड़ रहा है।

अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई पर गंभीर धाराएं लगा दी गईं। हमारे विधायक को उठाया गया।

तेजस्वी यादव ने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भविष्य के लिए आवाज उठाई।

उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन को विपक्ष के लगभग सभी दलों का समर्थन मिला और आगे भी छात्र हितों की लड़ाई जारी रहेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page