सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,आक्रोशित लोगो ने आगजनी कर एनएच-28ए को किया घंटो जाम

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,आक्रोशित लोगो ने आगजनी कर एनएच-28ए को किया घंटो जाम
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के एनएच-28ए स्थित रतनपुर मोड़ के समीप गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर निगम के सिंघिया हीवन वार्ड 1 निवासी 62 वर्षीय हरेंद्र महतो के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार वे शाम करीब सात बजे माईस्थान चौक से अपने घर लौट रहे थे,इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। लिहाजा हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर एनएच-28ए घंटो जाम रखा।

नतीजतन हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि घटनास्थल से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद पुलिस लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची।

इधर घटना की सूचना पर सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार, यातायात डीएसपी उमेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, बंजरिया सीओ कृष्ण प्रताप सिंह, नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत कई अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने
मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने,स्थानीय पुलिस के देर से पहुंचने के आरोप की जांच करने,दुर्घटना संभावित रतनपुर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने और सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के साथ हाई-मास्ट लाइट की स्थापना करने सबंधी मांगे रखी।

इस संदर्भ में मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्धारा ग्रामीणो आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त कराकर यातायात समान्य किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page