अयोध्या में रामलला का दर्शन कर पूर्वी चंपारण लौट रहे तीन दोस्तो की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

अयोध्या में रामलला का दर्शन कर पूर्वी चंपारण लौट रहे तीन दोस्तो की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Facebook WhatsApp

बस्ती/मोतिहारी। अयोध्या धाम से रामलला का दर्शन कर लौट रहे पूर्वी चंपारण के तीन दोस्तों की उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।

इस घटना के बाद पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा, कल्याणपुर और केसरिया क्षेत्र के तीनों के मृतक के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतकों की पहचान पीपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर निवासी मुरारी मोहन सिंह के बड़े पुत्र 30 वर्षीय कुंदन कुमार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दामु निवासी राम तपस्या सिंह के पुत्र 40 वर्षीय पंकज सिंह तथा केसरिया थाना क्षेत्र के फुलतकिया निवासी मोहन श्रीवास्तव के पुत्र 40 वर्षीय रितिक कुमार के रूप में की गई है।

बताया गया कि तीनों मित्र कार से अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। रविवार की शाम घर लौटते समय उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रिठिया ओवरब्रिज के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही एक निजी बस से सीधी भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने गैस कटर से कार को काटकर तीनों को बाहर निकाला।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page