रामायण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के संस्थापक के सम्मान में समारोह का आयोजन

रामायण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के संस्थापक के सम्मान में समारोह का आयोजन
Facebook WhatsApp

-समाज के अंतिम पायदान तक रहने वाले को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना लक्ष्य: आलोक शर्मा 

मोतिहारी। जिले के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, एसएनएस  विद्यापीठ के अध्यक्ष एवं भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास न्यास के अध्यक्ष आलोक शर्मा का सम्मान समारोह छात्रावास के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में राय सुंदर देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

उक्त समारोह आलोक शर्मा के शिक्षण संस्थानों की कड़ी में नयी संस्था विराट रामायण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज एंड हॉस्पिटल  की मान्यता राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद से मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मंच संचालन राजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर  राय सुंदर देव शर्मा, डॉ. सी. बी. सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, अजय देव, ललन राय, मोहन सिंह, मिथलेश सिंह, उमेश ठाकुर, ललन शुक्ला, प्रो. अखिलेश सिंह, टुन्नी सिंह, उपेंद्र पांडेय, कुमार केशवम, ऋषि सिंह, नीरज शर्मा, रामा कांत पांडेय,  वार्ड पार्षद राय रोहित शर्मा, अंकित सिंह, रेणु ठाकुर एवं हरि सिंह, रिपू सिंह, प्रेम सिंह , विनय कुमार सिंह तथा डॉ. अमरेश महर्षि सहित सैकड़ों लोगों ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वक्ताओं ने एक स्वर से श्री शर्मा के द्वारा खोले गए करीब तीन दर्जन शिक्षण संस्थानों से जिले एवं सूबे के छात्रों को होने वाले लाभ की प्रशंसा किया।

 इस अवसर पर आलोक शर्मा ने  कहा कि आज तक हमने जो भी मुकाम या सफलता पायी है, वह समाज एवं आप सभी शुभेच्छुओं की प्रेरणा एवं सहयोग से ही पूरा हो सका है। मेडिकल कॉलेज खोलना ही मेरा केवल उद्देश्य नहीं है, बल्कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्ता पूर्ण एवं सस्ता इलाज हमारी प्राथमिकताओं में है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page